सरदार पटेल जयंती पर जालौन में निकली ‘रन फॉर यूनिटी’, डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर जनपद जालौन में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। उरई पुलिस लाइन से सरदार वल्लभभाई पटेल चौक तक निकाली गई एकता दौड़ को जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पटेल चौक पहुंचकर डीएम और एसपी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान अधिकारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
#jalaunnews #dmjalaun #orai #up92 #boldobharat
Orai, Jalaun | Oct 31, 2026