जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, गुम्मों से हमला करने का आरोप, वीडियो वायरल
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेड़ में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित मयंक पटेल ने अपने ही परिवार के कुछ लोगों पर प्लॉट पर जबरन कब्जा करने और विरोध करने पर गुम्मों से हमला करने का आरोप लगाया है पीड़ित के मुताबिक, 24 अक्टूबर को वह अपने बाबा के साथ खेत में ट्रैक्टर से बखराई कर रहा था, तभी स्कॉर्पियो सवार लोग पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। शनिवार को पीड़ित ने एसपी सुरेश चंद्र रावत को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने और अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
#jalaunpolice #uppolice #konch #up92
Orai, Jalaun | Oct 31, 2026