जालौन में पुल से नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, राहगीरों ने जान पर खेलकर कार सवारों को सुरक्षित निकाला
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन। माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के बंगरा-कोंच मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार नहर में गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान नहर में पानी नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए नहर में उतरकर कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए।
#jalaunnews
#jalaunpolice
#up92
#accident
#boldobharat
Orai, Jalaun | Oct 31, 2026