न्याय से जनकल्याण तक—1 नवंबर को जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई में लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर
पात्र लाभार्थियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ, विभिन्न विभाग लगाएंगे स्टॉल, लाभ से वंचित लोगों का भी होगा फॉलोअप
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
आमजन को सुलभ न्यायिक सहायता उपलब्ध कराने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच पर दिलाने के उद्देश्य से 1 नवंबर 2026 को राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई परिसर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी, पंजीकरण तथा लाभ वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
#orai #jalaunnews #court
Orai, Jalaun | Oct 30, 2026