Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
Karnataka

Konch

जालौन साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिहार पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य दबोचा

उरई। जालौन साइबर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह खुद को बिहार पुलिस का अधिकारी बताकर लोगों को फोन करता था और कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर ऑनलाइन रकम वसूलता था। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े मिले हैं।

शनिवार को पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल पर प्राप्त संदिग्ध मोबाइल नंबरों के आधार पर 8 जुलाई को साइबर क्राइम थाना उरई में आईटी एक्ट की धाराओं 66C और 66D के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए गठित टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सिरसाकलार थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी दीपेन्द्र कुमार को इकलाशपुरा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद हुआ है।

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह बिहार में दर्ज मुकदमों से संबंधित जानकारी जुटाकर शिकायतकर्ताओं से संपर्क करता था। आरोपी खुद को पुलिस अधिकारी बताते थे और केस में गिरफ्तारी, पूछताछ या कार्रवाई का डर दिखाकर समझौते के नाम पर बैंक खातों में पैसे जमा करा लेते थे। गिरोह के सदस्य फर्जी बैंक खाते, सिम कार्ड और मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर ठगी की पूरी साजिश को अंजाम देते थे।

पुलिस जांच में इस्तेमाल किए गए 12 सिम कार्डों का राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर सत्यापन कराया गया। इनमें 24 साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज मिलीं, जिनका संबंध बिहार सहित कई राज्यों से है। इससे स्पष्ट है कि गिरोह लंबे समय से बड़े पैमाने पर ऑनलाइन ठगी कर रहा था।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। फरार साथियों की तलाश जारी है और बरामद डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कर गिरोह के नेटवर्क तथा अन्य मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।

साइबर पुलिस की अपील: पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति स्वयं को पुलिस अधिकारी, सीबीआई, सरकारी विभाग या किसी जांच एजेंसी का कर्मचारी बताकर फोन पर पैसे की मांग करे, तो उसकी बातों में न आएं। किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन ठगी की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम पुलिस थाने को दें।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

जालौन साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिहार पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य दबोचा उरई। जालौन साइबर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह खुद को बिहार पुलिस का अधिकारी बताकर लोगों को फोन करता था और कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर ऑनलाइन रकम वसूलता था। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े मिले हैं। शनिवार को पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल पर प्राप्त संदिग्ध मोबाइल नंबरों के आधार पर 8 जुलाई को साइबर क्राइम थाना उरई में आईटी एक्ट की धाराओं 66C और 66D के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए गठित टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सिरसाकलार थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी दीपेन्द्र कुमार को इकलाशपुरा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद हुआ है। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह बिहार में दर्ज मुकदमों से संबंधित जानकारी जुटाकर शिकायतकर्ताओं से संपर्क करता था। आरोपी खुद को पुलिस अधिकारी बताते थे और केस में गिरफ्तारी, पूछताछ या कार्रवाई का डर दिखाकर समझौते के नाम पर बैंक खातों में पैसे जमा करा लेते थे। गिरोह के सदस्य फर्जी बैंक खाते, सिम कार्ड और मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर ठगी की पूरी साजिश को अंजाम देते थे। पुलिस जांच में इस्तेमाल किए गए 12 सिम कार्डों का राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर सत्यापन कराया गया। इनमें 24 साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज मिलीं, जिनका संबंध बिहार सहित कई राज्यों से है। इससे स्पष्ट है कि गिरोह लंबे समय से बड़े पैमाने पर ऑनलाइन ठगी कर रहा था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। फरार साथियों की तलाश जारी है और बरामद डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कर गिरोह के नेटवर्क तथा अन्य मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। साइबर पुलिस की अपील: पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति स्वयं को पुलिस अधिकारी, सीबीआई, सरकारी विभाग या किसी जांच एजेंसी का कर्मचारी बताकर फोन पर पैसे की मांग करे, तो उसकी बातों में न आएं। किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन ठगी की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम पुलिस थाने को दें। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 18, 2026

जनता के टैक्स का पैसा कहां जा रहा है गढ़ों में या पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की जेब में , ग्राम तीतरा में डाल रहा है रोड#

जनता के टैक्स का पैसा कहां जा रहा है गढ़ों में या पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की जेब में , ग्राम तीतरा में डाल रहा है रोड#

Konch, Jalaun | Jul 17, 2026

घर के बाहर खेल रहे 4 वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

रामपुरा (जालौन)। नगर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय मासूम की जान चली गई। तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बच्चे ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, अनुराग पाल का चार वर्षीय पुत्र यशपाल सघन सहकारी समिति के पास स्थित किराये के मकान के बाहर फुटपाथ पर खेल रहा था। इसी दौरान समिति की ओर से रानी के तालाब की दिशा में जा रही एक तेज रफ्तार कार (यूपी-92 वी-5011) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके मुंह व नाक से खून बहने लगा।

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यशपाल के पिता अनुराग पाल मूल रूप से ग्राम जमालपुरा के निवासी हैं और वर्तमान में रामपुरा में किराये के मकान में रहकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।

परिजनों का आरोप है कि कार सम्मन सोनी चला रहा था। हादसे के तुरंत बाद वह वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच कर रही है।

मासूम की असमय मौत से मां संगीता समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

घर के बाहर खेल रहे 4 वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम रामपुरा (जालौन)। नगर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय मासूम की जान चली गई। तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बच्चे ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, अनुराग पाल का चार वर्षीय पुत्र यशपाल सघन सहकारी समिति के पास स्थित किराये के मकान के बाहर फुटपाथ पर खेल रहा था। इसी दौरान समिति की ओर से रानी के तालाब की दिशा में जा रही एक तेज रफ्तार कार (यूपी-92 वी-5011) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके मुंह व नाक से खून बहने लगा। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यशपाल के पिता अनुराग पाल मूल रूप से ग्राम जमालपुरा के निवासी हैं और वर्तमान में रामपुरा में किराये के मकान में रहकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि कार सम्मन सोनी चला रहा था। हादसे के तुरंत बाद वह वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच कर रही है। मासूम की असमय मौत से मां संगीता समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 16, 2026

आज गुरुवार सुबह उरई में कुइया रोड स्थित राधा कृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों को ले जा रही मैजिक वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस पूरे घटनाक्रम पर सुनिये विद्यालय प्रबंधन द्वारा दी गयी जानकारी।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

आज गुरुवार सुबह उरई में कुइया रोड स्थित राधा कृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों को ले जा रही मैजिक वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस पूरे घटनाक्रम पर सुनिये विद्यालय प्रबंधन द्वारा दी गयी जानकारी। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 16, 2026

सड़क पर अचानक कुत्ता आने से खंदक में गिरी कार, मां-बेटा घायल

पीलिया की दवा लेने जा रहे थे कन्हरी गांव, गंभीर घायल युवक मेडिकल कॉलेज रेफर

कोंच। उरई-कोंच मार्ग पर मंगलवार को एक कार सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जा गिरी। हादसे में कार सवार मां-बेटा घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य करते हुए दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उरई निवासी 35 वर्षीय मनमीत सिंह अपनी मां के साथ नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हरी पीलिया की दवा लेने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार ग्राम पड़री स्थित आशीर्वाद क्लब के पास पहुंची, तभी अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सड़क किनारे खंदक में उतर गई।

हादसे में कार के शीशे से सिर टकराने के कारण मां और बेटे दोनों को चोटें आईं। मनमीत सिंह के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी हालत चिंताजनक बताई गई, जबकि उनकी मां को मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने बिना देर किए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मनमीत सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

सड़क पर अचानक कुत्ता आने से खंदक में गिरी कार, मां-बेटा घायल पीलिया की दवा लेने जा रहे थे कन्हरी गांव, गंभीर घायल युवक मेडिकल कॉलेज रेफर कोंच। उरई-कोंच मार्ग पर मंगलवार को एक कार सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जा गिरी। हादसे में कार सवार मां-बेटा घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य करते हुए दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उरई निवासी 35 वर्षीय मनमीत सिंह अपनी मां के साथ नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हरी पीलिया की दवा लेने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार ग्राम पड़री स्थित आशीर्वाद क्लब के पास पहुंची, तभी अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सड़क किनारे खंदक में उतर गई। हादसे में कार के शीशे से सिर टकराने के कारण मां और बेटे दोनों को चोटें आईं। मनमीत सिंह के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी हालत चिंताजनक बताई गई, जबकि उनकी मां को मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने बिना देर किए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मनमीत सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 15, 2026

Latest Konch News Videos - Watch the Latest News of July 19, 2026 | Public App