हरदोई गुजर में कथित जुए का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन। एट थाना क्षेत्र के ग्राम हरदोई गुजर में कथित जुए का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कई लोग खुलेआम ताश के पत्तों पर दांव लगाते नजर आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर लाखों रुपये के दांव लगाए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की सक्रियता और कथित जुए के संचालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता और दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि पुलिस मामले का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करती है।
#jalaunpolice #uppolice #jalaunnews #boldobharat
Orai, Jalaun | Oct 31, 2026