दिवाली से पहले जालौन में सजने लगीं जुए की मंडियां, पुलिस संरक्षण के आरोप से मचा हड़कंप
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन। दिवाली से पहले भिटारा, गायर, छिरिया सलेमपुर और हीरापुर समेत कई इलाकों में कथित तौर पर जुए के फड़ सजने लगे हैं। SOG और स्थानीय पुलिस के संरक्षण में जुआ संचालित होने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर जुए के फड़ का वीडियो वायरल हुआ है, जिसे जालौन कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर गांव का बताया जा रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस इन आरोपों पर क्या कार्रवाई करती है।
#jalaunnews #jalaunpolice #uppolice #boldobharat
Orai, Jalaun | Oct 30, 2026