जालौन करोड़ों की एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का संचालन होने पर डकोर थाने के दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
DRI और यूपी एटीएस की संयुक्त छापेमारी में ऐरी रमपुरा गांव में पकड़ी गई थी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री, एसपी ने लापरवाही पर की कार्रवाई
जालौन। जिले में करोड़ों रुपये की एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। डकोर थाना क्षेत्र के ऐरी रमपुरा गांव में संचालित इस फैक्ट्री की जानकारी स्थानीय पुलिस को न होने और क्षेत्र में निगरानी में लापरवाही बरतने के मामले में एसपी सुरेश चंद्र रावत ने कड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने हल्का प्रभारी दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
#jalaunnews #jalaunpolice #up92 #boldobharat
Orai, Jalaun | Oct 31, 2026