6 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, पीपलखूंट में ACB का बड़ा ट्रैप
प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट क्षेत्र में एसीबी ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केलमेला पंचायत के पटवारी मदनलाल को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी ने वन भूमि पर सरकारी योजना के तहत पट्टा ऑनलाइन करने और मौका देखने की एवज में रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर तलाशी और दस्तावेजों की जांच कर रही है। तलाशी पूरी होने के बाद पटवारी को एसीबी कार्यालय ले जाकर पूछताछ की जाएगी। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।
#ACB #AntiCorruptionBureau #Pratapgarh #Peepalkhoont #RajasthanNews Patwari