अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा: स्कूटर से 9 बल्क लीटर शराब जब्त, 1.30 लाख का माल पकड़ा
खातीवाला टैंक में मीरा सिंह की टीम की कार्रवाई
इंदौर। नवरात्र में अवैध शराब के कारोबार पर नजर रख रहे आबकारी अमले ने खातीवाला टैंक क्षेत्र में कार्रवाई कर 9 बल्क लीटर ब्लेंडर्स प्राइड रिजर्व व्हिस्की पकड़ी। वृत्त बंबई बाजार प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक मीरा सिंह की टीम ने मुखबिर सूचना पर स्कूटर क्रमांक MP 09 BG 9994 को रोककर तलाशी ली तो झोले में 12 बोतल शराब मिली। शराब और स्कूटर जब्त कर आरोपी आयुष पिता मुकेश के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त शराब व वाहन का बाजार मूल्य करीब 1.30 लाख रुपए आंका गया है। कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश, सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देश तथा कंट्रोलर कमलेश सोलंकी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुई। कार्रवाई में आरक्षक मोहित कछवाय और प्रियंका अहिरवार शामिल रहे। नवरात्�