मुनाफे के लिए लोगों की सेहत से खिलवाड़: प्रतिबंधित ‘ओल्ड मोंक’ की होम डिलीवरी करते युवक को दबोचा, 100 पेटी का जखीरा तलाश रही आबकारी टीम
सतना। मुनाफे के लालच में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले शराब तस्कर सुधीर उर्फ शीबू को आबकारी टीम ने डिकॉय ऑपरेशन में दो बोतल प्रतिबंधित ‘ओल्ड मोंक’ के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। 15 दिन पहले इसी आरोपी से एक पेटी ओल्ड मोंक खरीदी गई थी। इसके बाद मिली सूचना पर टीम ने ग्राहक बनकर फोन किया और राजदीप होटल के पास डिलीवरी देने पहुंचे सुधीर को दबोच लिया। जब्त बोतलों पर फरवरी 2026 की मैन्युफैक्चरिंग डेट मिली, जबकि विभाग के मुताबिक यह प्रतिबंधित/अमानक खेप है।
आरोपी के पास करीब 100 पेटी इसी शराब का स्टॉक होने की सूचना पर टीम ने उतैली स्थित मकान और संभावित ठिकानों पर रात 2 बजे तक तलाशी ली। कुछ अन्य शराब बरामद हुई, लेकिन मुख्य जखीरा अभी हाथ नहीं लगा। जांच में यह भी सामने आया कि सुधीर पर 14 प्रकरण दर्ज हैं। पिता, बड़ा भाई और मां भी �