छह घंटे में छूटा जिंदगीभर का साथ, पति की मौत के सदमे में पत्नी ने भी तोड़ा दम
सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र की बांधवगढ़ कॉलोनी में शनिवार को पति-पत्नी के गहरे रिश्ते को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। दोपहर करीब 1:30 बजे 55 वर्षीय ओम सोनेजा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पति के निधन की खबर सुनते ही 52 वर्षीय पत्नी मनीषा सोनेजा सदमे में आ गईं और चक्कर खाकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें संभाल पाते, इससे पहले उनकी हालत बिगड़ गई। करीब छह घंटे बाद शाम 7 बजे मनीषा ने भी दम तोड़ दिया। जिस जीवनसाथी के साथ बरसों जिंदगी बिताई, उसके जाने का सदमा वे सह नहीं सकीं। पति-पत्नी की कुछ ही घंटों के अंतराल में हुई मौत ने परिवार और कॉलोनी को गहरे शोक में डुबो दिया।#पति_पत्नी_का_अटूट_रिश्ता #साथ_जीए_साथ_गए #मार्मिक_घटना #सतना #कोलगवां बांधवगढ़_कॉलोनी