गोशाला से फरार आजीवन कैदी 5 दिन बाद घुनवारा में पकड़ा, रिहाई से 9 माह पहले उठाया गलत कदम
सतना। सेंट्रल जेल से गोशाला में काम के दौरान फरार हुआ आजीवन कारावास का बंदी अच्छेलाल प्रजापति (52) आखिरकार पांच दिन बाद मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के घुनवारा से गिरफ्तार कर लिया गया। 6 अक्टूबर को गोशाला जाने के बाद नित्यक्रिया का बहाना बनाकर निकला अच्छेलाल पैदल स्टेशन पहुंचा और ट्रेन से अमदरा चला गया था। लगातार तलाश के बाद 10 अक्टूबर को मुखबिर से उसके रिश्तेदार के यहां छिपे होने की सूचना मिली, जिस पर जेल टीम ने अमदरा पुलिस को अलर्ट कर घुनवारा में दबिश देकर उसे पकड़ लिया और कोलगवां पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पत्नी की हत्या में 2014 से उम्रकैद काट रहे अच्छेलाल को अच्छे चाल-चलन के चलते 2022 से गोशाला में काम दिया जा रहा था और वह 15 बार पैरोल का लाभ भी ले चुका था। खास बात यह है कि उसकी सजा पूरी होने में करीब 9 माह ही शेष थे और अच्छे आचरण के चलते 15 अगस्त 2027 तक रिहाई की सं�