धर्मांतरण के आरोपों ने बढ़ाई चिंता: एक सप्ताह में दो मामले, 8 गिरफ्तार
धवारी में दम्पति समेत 5 गिरफ्तार; कोलगवां केस में सरकारी शिक्षिका समेत 3 पर कार्रवाई, 48 घंटे से ज्यादा अभिरक्षा के बाद निलंबन
आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न-मध्यमवर्गीय परिवारों को कथित तौर पर लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोपों ने सतना में चिंता बढ़ा दी है। एक सप्ताह के भीतर ऐसे दो मामले सामने आए हैं। ताजा मामला सिटी कोतवाली के धवारी क्षेत्र का है, जहां चार साल से महिला पर धर्म बदलने का दबाव बनाने के आरोप में रामनरेश चौधरी, उसकी पत्नी द्रोपदी उर्फ सुमन चौधरी, पुत्र सुखेन्द्र एवं सुवेन्द्र उर्फ छोटू तथा बेटी खुशबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इससे पहले कोलगवां थाना क्षेत्र में भी धर्मांतरण के आरोप पर शासकीय माध्यमिक शिक्षिका रेनू समुंद्रे को कंचन महतो और ईशू समुंद्रे के साथ गिरफ्तार किया गया था। 48 घंटे से अधिक न्यायिक अभिरक्षा में रहने के बाद जिला �