फील्ड में उतरकर पुलिसिंग की पहचान, अब पांढुर्णा की कमान IPS विदिता धनखड़ के हाथ
पांढुर्णा। IPS अधिकारी विदिता धनखड़ ने रविवार को पुलिस अधीक्षक (SP) पांढुर्णा का पदभार ग्रहण किया। तबादले से पहले वे एसएएफ की दूसरी बटालियन में कमांडेंट के रूप में पदस्थ थीं। ग्वालियर में ASP और नागौद में SDOP रहते हुए उन्होंने अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर सक्रिय पुलिसिंग की पहचान बनाई। छापेमारी और अन्य महत्वपूर्ण कार्रवाइयों में स्वयं मौके पर पहुंचकर पुलिस टीमों का नेतृत्व करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है। फील्ड पर सक्रिय मौजूदगी, टीम के साथ बेहतर समन्वय और कार्रवाई के दौरान प्रत्यक्ष नेतृत्व के लिए पहचानी जाने वाली IPS धनखड़ के सामने अब पांढुर्णा में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने की जिम्मेदारी होगी।#IPSViditaDhankhar #SPPandhurna #PandhurnaPolice #PoliceLeadership #FieldPolicing LawAndOrder