बलरामपुर का गौरव | अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिले का नाम रोशन
मथुरा बाजार (वीरपुर) के निवासी अधिवक्ता मोहम्मद अहमद रजा, माननीय उच्च न्यायालय बेंच लखनऊ, को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (UNHCHR) की ओर से अधिकृत प्रमाण पत्र से सम्मानित किए जाने की जानकारी सामने आई है।
मानवाधिकारों के संरक्षण एवं अध्ययन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता के लिए मिला यह सम्मान बलरामपुर के लिए गौरव का विषय है। साक्षरता के क्षेत्र में पिछड़े जिलों में गिने जाने वाले बलरामपुर के एक छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
न्यायिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं अधिवक्ता मोहम्मद अहमद रजा।
बताया गया है कि अधिवक्ता मोहम्मद अहमद रजा ने मृतक पप्पू फिरोज के भाई आफरोज उर्फ रिंकू के विरुद्ध न्यायालय की अवमानना (Contempt of Court) से संबंधित वाद योजित किया है। मामले में Admission के लिए अगली सुनवाई 25 सितंबर 2026 को निर्धारित है।
अंतरराष्ट्रीय सम्मान से बलरामपुर का मान बढ़ा।
अधिवक्ता मोहम्मद अहमद रजा की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और विधिक जगत से जुड़े लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
बलरामपुर की मिट्टी से निकली प्रतिभा ने अंतरराष्ट्रीय मंच तक बनाई पहचान… यह पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है।
#बलरामपुर #Balrampur #अधिवक्ता_मोहम्मद_अहमद_रजा #MohammadAhmadRaza #UN #UnitedNations #HumanRights #मानवाधिकार #HighCourt #LucknowBench #AllahabadHighCourt #विधिकजगत #बलरामपुर_का_गौरव #मथुराबाजार #वीरपुर #उत्तरप्रदेश #UPNews #BalrampurNews #BreakingNews #ViralNews