#बलरामपुर पुलिस ने आयोजित किया ‘बहू-बेटी सम्मेलन’, महिलाओं व बालिकाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक...
#बलरामपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत जनपद बलरामपुर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन और अभियान के नोडल प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।
इस दौरान पुलिस की मिशन शक्ति टीमों ने गांवों, कस्बों और विद्यालयों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और उनके त्वरित व प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सामाजिक कुरीतियों और साइबर अपराधों पर प्रहार
सम्मेलन के दौरान अधिकारियों व महिला पुलिस कर्मियों ने दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा और साइबर अपराध (विशेषकर डिजिटल अरेस्ट) जैसे संवेदनशील विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ने बाल विवाह और दहेज प्रथा को गंभीर सामाजिक कुरीति एवं दण्डनीय अपराध बताते हुए कानून के कड़े प्रावधानों से अवगत कराया। वहीं, स्कूली बच्चों को 'गुड टच-बैड टच' के बारे में जागरूक किया गया।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
कार्यक्रम में महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबरों और योजनाओं के पम्पलेट वितरित किए गए:
#balrampur #balrampurpolice