#बलरामपुर ! 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी 16 साल की किशोरी, पुलिस ने सूझबूझ से सुरक्षित नीचे उतारा...
मिशन शक्ति टीम ने काउंसलिंग के बाद चाची व परिजनों के किया सुपुर्द, पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की ग्रामीणों ने की सराहना
#गैण्डास_बुजुर्ग (#बलरामपुर)।
#थाना_गैण्डास_बुजुर्ग क्षेत्र के ग्राम कुडऊ में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव की ही 16 वर्षीय एक बालिका संदिग्ध परिस्थितियों में गांव में बने मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर बालिका को देख आसपास के ग्रामीणों का मजमा लग गया। स्थानीय लोगों ने बिना वक्त गंवाए तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक (उ.नि.) किसलय पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने बेहद धैर्य और बुद्धिमत्ता से काम लिया। पुलिस अधिकारियों ने टावर के नीचे से ही बालिका से लगातार बातचीत कर संवाद स्थापित किया। उसे सुरक्षा और भविष्य का हवाला देकर प्यार व सहानुभूतिपूर्वक समझाया, जिसके बाद बालिका को सकुशल टावर से नीचे उतार लिया गया।
थाने में हुई काउंसलिंग, परिजनों के सौंपा
बालिका को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद क्षेत्राधिकारी (सीओ) उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार के निकट पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति टीम के उ.नि. गौतम कुमार और उनकी टीम ने थाने पर बालिका की काउंसलिंग की। इस दौरान बालिका की चाची, परिजन और अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने बालिका को भविष्य में ऐसा कदम न उठाने की हिदायत देते हुए उसकी सुरक्षा व अधिकारों के प्रति मार्गदर्शन दिया। काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बालिका को उसकी चाची व परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बलरामपुर पुलिस की इस त्वरित, संवेदनशील और सूझबूझ भरी कार्रवाई की ग्रामीणों व परिजनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
#balrampur #balrampurpolice