मोबाइल टावर पर चढ़ी 16 वर्षीय किशोरी, पुलिस की सूझबूझ से सकुशल नीचे उतरी
बलरामपुर। गैण्डास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के ग्राम कुडऊ में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 16 वर्षीय बालिका मोबाइल टावर पर चढ़ गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और काफी सूझबूझ व संवेदनशीलता के साथ बालिका से संवाद स्थापित कर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।
सूचना मिलते ही उ0नि0 किसलय मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने बालिका को उसकी सुरक्षा और हित के बारे में समझाते हुए सहानुभूतिपूर्वक बातचीत की। पुलिस की समझाइश के बाद बालिका को सकुशल मोबाइल टावर से नीचे उतार लिया गया।
इसके बाद क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति टीम के उ0नि0 गौतम कुमार मय टीम ने थाना परिसर में बालिका की काउंसिलिंग की। टीम ने बालिका को सुरक्षा, अधिकारों और हितों के संबंध में आवश्यक समझाइश दी।
काउंसिलिंग के दौरान बालिका के परिजन एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। आवश्यक काउंसिलिंग के बाद बालिका को उसकी चाची एवं अन्य परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बलरामपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और पुलिस टीम की सूझबूझ से बालिका को सुरक्षित नीचे उतारा गया। वहीं मिशन शक्ति टीम ने काउंसिलिंग कर बालिका को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
#BalrampurPolice #बलरामपुर_पुलिस #MissionShakti #मिशनशक्ति #leadership #balramnews #crime #CrimeNews #GandaisBuzurg #गैण्डास_बुजुर्ग #UPPolice #UttarPradeshPolice #महिला_सुरक्षा #बालिका_सुरक्षा #बेटी_की_सुरक्षा #PoliceAction #MissionShaktiTeam #काउंसिलिंग #बाल_सुरक्षा #सुरक्षित_बालिका #trendingreels #highlights #पुलिस_की_त्वरित_कार्रवाई