सीएम का काफिला रुकने के बाद पांढुर्णा में बड़ा फेरबदल, 2021 बैच की IPS विदिता धनखड़ नई SP
किसानों ने रोका था मुख्यमंत्री का काफिला, सुरक्षा चूक के बाद प्रकाश चंद्र परिहार PHQ भेजे गए
पांढुर्णा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पांढुर्णा दौरे के दौरान किसानों द्वारा काफिला रोके जाने की घटना के बाद सरकार ने जिले की पुलिस कमान बदल दी है। गृह विभाग ने 2021 बैच की IPS अधिकारी विदिता धनखड़ को पांढुर्णा का नया SP नियुक्त किया है। इससे पहले वे ग्वालियर स्थित दूसरी वाहिनी SAF में कमांडेंट थीं। वहीं तत्कालीन SP प्रकाश चंद्र परिहार को हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल में AIG की जिम्मेदारी दी गई है। UPSC में ऑल इंडिया 315वीं रैंक हासिल करने वाली विदिता धनखड़ सतना के नागौद में SDOP और छतरपुर में ASP के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं। नई जिम्मेदारी में उनके सामने कानून-व्यवस्था के साथ वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की चुनौती होगी।
#Pandhurna #IPSTransfer #ViditaDhankar #CMConvoy #SecurityLapse MadhyaPradeshPolice MPPolice