श्मशान घाट की बदहाली से ग्रामीण परेशान, खुले में अंतिम संस्कार की मजबूरी
बांसवाड़ा के तलवाड़ा क्षेत्र के भचड़िया गांव में श्मशान घाट की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। यहां न टीन-शेड है, न चबूतरा और न ही अंतिम संस्कार के लिए उचित पहुंच मार्ग। बारिश के दौरान खुले में दाह-संस्कार करना पड़ता है। नदी का जलस्तर बढ़ने पर गंदगी के बीच अंतिम संस्कार की मजबूरी बन जाती है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर श्मशान घाट का निर्माण और टीन-शेड, पेयजल व पहुंच मार्ग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वे 2024 से लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।
#Banswara #Bhachadiya #Talwara #RajasthanNews #BreakingNews LocalNews