उदयपुर में 1600 लीटर संदिग्ध दूध जब्त, स्वास्थ्य विभाग ने कराया नष्ट
रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए उदयपुर में खाद्य मिलावट के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार सुबह सेक्टर-8 में जड़ाव नर्सरी के पास टीम ने दूध से भरे टैंकर को रोककर करीब 1600 लीटर संदिग्ध दूध बरामद किया। टैंकर के दो कंपार्टमेंट में करीब 500 और 1100 लीटर दूध मिला। कम फैट और मिलावट की आशंका पर सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए, जबकि संदिग्ध दूध नष्ट करा दिया गया। विभाग अब जांच कर रहा है कि चित्तौड़गढ़ से आया दूध उदयपुर की किन डेयरियों में सप्लाई होना था।
#Udaipur #MilkAdulteration #FoodSafety #HealthDepartment #RajasthanNews