
उतरा#hardoi#hariya@wan#dm#sdm#aajtak #utra#hardoipolice
Hardoi, Hardoi | Jul 30, 2026

सवाई माधोपुर से खबर सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर इन दिनों चल रहा सड़क में डिवाइडर निर्माण कार्य । डिवाइडर में लगाए जा रहे पत्थर की कटिंग के लिए की जा रही बिजली चोरी। ऐसे में जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट के सामने ही धड़ल्ले से बिजली चोरी कर ठेकेदार कर रहे कार्य । दूसरी और बिजली चोरी के नाम पर किसानों की लाखों की वीसीआर भर विद्युत विभाग देता है कार्रवाई करने की दुहाई। आखिर जिला मुख्यालय पर चल रहे निर्माण कार्य मे ठेकेदार द्वारा की जा रही बिजली चोरी पर बिजली विभाग के अधिकारी मोन क्यो। क्यो नहीं की जा रही बिजली चोरी पर कार्रवाई। ऐसे में कार्रवाई नहीं करना विधुत विभाग के अधिकारियों कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल। #DM Sawai Madhopur #JVVNL Sawai Madhopur, #Nagar Parishad Sawai Madhopur, #CMO Jaipur
Sawai Madhopur, Sawai Madhopur | Jul 29, 2026

भारी बारिश के कारण नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत नदी/ नालों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के दृष्टिगत लाउड हेलर के माध्यम से लोगो को नदी नालों के किनारे न जाने की दी जा रही चेतावनी श्रीनगर डैम से पानी छोड़े जाने के कारण ऋषिकेश क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के दृष्टिगत लोगो को किया गया सचेत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमो द्वारा लगातार संवेदनशील स्थानों पर भ्रमणशील रहकर लिया जा रहा स्थिति का जायजा देहरादून तथा पहाड़ी जनपदों में लगातार हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है, साथ ही हर परिस्थिति की स्वयं मॉनिटरिग की जा रही हैं। भारी बारिश के दृष्टिगत सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की अलग- अलग टीमो द्वारा लगातार भ्रमणशील रहते हुए हर स्थिति पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, साथ ही रात्रि से ही लगातार नदी/ नालों के किनारे तथा संवेदनशील स्थानों में भ्रमणशील रहकर लोगों को लाउड हेलर के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है तथा लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण नदी/ नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी जा रही है साथ ही नदी किनारे संवेदनशील स्थानों से लोगों को हटाते हुए सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त श्रीनगर डैम से पानी छोड़े जाने के कारण ऋषिकेश क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के दृष्टिगत पुलिस टीमो द्वारा लगातार गंगा घाटों पर भ्रमणशील रहते हुए लोगों को सचेत किया जा रहा है साथ ही नदी किनारे न जाने की हिदायत दी जा रही है। #DEHRADUN #UTTRAKHAND #UttarakhandPolice #SSP #DEHRADUN #DGP #UTTRAKHAND #CM #UTTRAKHAND #DM #DEHRADUN #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS
Dehradun, Dehradun | Jul 28, 2026

जिलाधिकारी ने पंचायत विकास दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, पंचायत के विकास कार्यों में जनसहभागिता बढ़ाने का दिया संदेश माह के अंतिम रविवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने जिले के भरगामा प्रखंड के सिरसिया कला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ विकास योजनाओं की प्रगति एवं भावी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान पंचायत के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर ई-ग्राम स्वराज एवं ई-पंचायत पोर्टल के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही वर्तमान में संचालित योजनाओं पर हुए व्यय, उनकी प्रगति तथा आगामी विकास योजनाओं की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप नई योजनाओं को शामिल करने पर भी सहमति बनी। जिलाधिकारी ने पंचायतों के समग्र एवं सतत विकास के लिए उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक में योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, जनसहभागिता तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य ग्रामीणों को विकास योजनाओं की योजना निर्माण प्रक्रिया से जोड़ना, पंचायत स्तर पर पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ावा देना तथा ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया, ताकि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। इस क्रम में जिलाधिकारी ग्रामीणों से रूबरू हुए तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने पंचायत के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीणों से सुझाव भी प्राप्त किए। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। #Dharadharnews #Ararianews #Biharnews #DM
Raniganj, Araria | Jul 26, 2026

ग्राउंड रिपोर्ट | सीवान हाई अलर्ट: DM-SP खुद सड़क पर, शहर में फ्लैग मार्च | SNLIVE 25 जुलाई की हिंसा और गोलीबारी की घटना के बाद सीवान में प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। हालात का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा खुद भारी पुलिस बल के साथ शहर की सड़कों पर उतरे और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। गांधी मैदान, जेपी चौक, बबुनिया मोड़, स्टेशन रोड समेत कई प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पूरे शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। हर आने-जाने वाले वाहन की जांच की जा रही है और संवेदनशील इलाकों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। फ्लैग मार्च के दौरान एसपी पूरण कुमार झा ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी उपद्रवी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हिंसा, पथराव, आगजनी और फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और सभी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है। उन्होंने लोगों से केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवा भी अस्थायी रूप से बंद कर दी है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ संदेश फैलने से रोका जा सके। SN LIVE की ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए—सीवान के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती, DM-SP का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तस्वीर और प्रशासन का बड़ा संदेश। 📍 कैमरामैन के साथ, विशेष संवाददाता उमर इरशाद | SN LIVE | सीवान #Siwan #SiwanNews #FlagMarch #DM #SP #SiwanPolice #HighAlert #BiharNews #BreakingNews #SNLIVE #GroundReport #LawAndOrder
Siwan, Siwan | Jul 26, 2026