अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त
प्रतापगढ़ के अरनोद थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 22 अगस्त को रतलाम रोड स्थित घोड़ा घट्टा तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान देवल्दी की ओर से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो को रुकवाया गया। तलाशी में चालक मोसिन खान, निवासी डोराना के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है।
#Pratapgarh #Arnod #RajasthanNews #CrimeNews #PoliceAction IllegalWeapon