खारवा गांव। क्षेत्र के महाकाली मंदिर के पास आधी रात करीब 1 बजे पैंथर पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मंदिर पुजारी Ashok Kumar Garg के परिवार द्वारा शोर मचाने पर पैंथर भाग निकला। सूचना मिलते ही चांदसंदा वन नाका से वनरक्षक सोहनलाल मेघवाल, फतेहलाल मीणा व अन्य वनकर्मियों की टीम ने मोर्चा संभाला और त्वरित कार्रवाई करते हुए पैंथर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। यह पैंथर लंबे समय से क्षेत्र में अम्बालाल मीणा, शिवशंकर मीणा, भीमाजी मीणा समेत कई पशुपालकों की गायों, बछड़ों और बकरियों का शिकार कर चुका था। पैंथर के पकड़े जाने पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।
#KharwaNews #PantherRescue #ForestDepartment #WildlifeRescue