प्रतापगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर दिए निर्देश
प्रतापगढ़ में नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शुभम चौधरी और एसपी विशाल जांगिड़ ने शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं और मतदाताओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित मतदान के लिए कानून-व्यवस्था मजबूत रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर, नगर परिषद आयुक्त सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
#Pratapgarh #RajasthanNews #NagarNikayChunav #Election2026 #ElectionNews