AI से पिस्तौल वाली फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाली, आमजन में दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार
बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र में AI से पिस्तौल के साथ अपनी फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बड़ातालाब निवासी मोहन ने धौंस जमाने और आमजन में भय फैलाने के उद्देश्य से AI जनरेटेड फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। उसके खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
#Banswara #Anandpuri #AI #Instagram #PoliceAction CrimeNews