अरनोद में बंदर का आतंक: 4 लोगों को किया घायल, बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
प्रतापगढ़ जिले के अरनोद कस्बे के वार्ड नंबर 8 में एक बंदर के लगातार हमलों से लोगों में दहशत का माहौल है। बंदर अब तक चार लोगों को घायल कर चुका है। इनमें सिमी, विशाल और मुन्नीबाई को गंभीर चोटें आई हैं। 12 वर्षीय विशाल के पैर में 22 टांके लगे हैं, जबकि सीमा की गर्दन पर 8 टांके आए हैं। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। एक छोटे बच्चे को भी बंदर ने घायल किया है। लोगों का कहना है कि बंदर आबादी क्षेत्र में घूमकर अचानक हमला कर रहा है। वार्डवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से बंदर को जल्द पकड़ने की मांग की है।
#Arnod #Pratapgarh #Rajasthan #MonkeyAttack #MonkeyTerror