सीमलवाड़ा में चोरों का धावा, एक रात में 3 दुकानों के टूटे ताले; CCTV में कैद वारदात
डूंगरपुर जिला क्षेत्र के सीमलवाड़ा कस्बे में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता है। धंबोला थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक के बाद एक तीन प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। पटेल बिल्डिंग मटेरियल से करीब 1500 और सांवरिया इंटरप्राइजेज से करीब 2000 रुपए नकद चोरी हुए। वहीं पटेल कबाड़ी सेंटर के भी ताले तोड़े गए। सांवरिया इंटरप्राइजेज में चोरी करता एक आरोपी सीसीटीवी में साफ कैद हुआ है। फुटेज में चोर लोहे की सरिए से शटर उठाकर दुकान में घुसता नजर आ रहा है। व्यापारियों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
#Dungarpur #DungarpurNews #DungarpurPolice #Simalwara #Chaurasi