राजसमंद के देवगढ़ थाना क्षेत्र के सोवनी गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर 11 हजार केवी विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर फाइनेंस कर्मचारी सुरेश मेघवाल के ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आने से सुरेश गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुरेश करीब एक साल से फाइनेंस कंपनी में काम कर रहा था और किस्त वसूली कर लौट रहा था। परिजनों के अनुसार उसकी दो महीने बाद शादी होनी थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।
#Rajsamand #Deogarh #Sovani #Rajasthan #RajasthanNews RajsamandNews