जमीन हड़पने के लिए युवक का अपहरण! कार से स्कूटी को मारी टक्कर, 4 महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर में युवक के अपहरण के मामले में सुखेर थाना पुलिस और डीएसटी ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 4 महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बेदला निवासी कमलेश की स्कूटी को कार से टक्कर मारी और उसे जबरन कार में डालकर गुडली के जंगलों में ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस और डीएसटी की टीमें जंगलों में उतर गईं और गुडली व खमनौर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने कमलेश को सकुशल बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी कमलेश की जमीन की जबरन रजिस्ट्री करवाना चाहते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी कमलेश को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। मामले में पूछताछ जारी है।
#Udaipur #CrimeNews #KidnappingCase #PoliceAction #RajasthanNews UdaipurPolice