बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ और परतापुर-गढ़ी नगरपालिकाओं में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। दोनों निकायों के कुल 28,198 मतदाताओं में से शाम 6 बजे तक कुशलगढ़ में रिकॉर्ड 81.79% और परतापुर-गढ़ी में 66.64% मतदान दर्ज किया गया। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं का उत्साह देखा गया। परतापुर-गढ़ी के वार्ड 8 में 103 वर्षीय बुजुर्ग महिला और 92 वर्षीय वृद्ध ने भी मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। दोनों ही नगरपालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी का बोर्ड बनने का दावा ठोका है। अब प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 14 सितंबर को होगा।
#BanswaraNews #KushalgarhElections #PartapurGarhi #BanswaraCivicPolls #RajasthanCivicElections2026