सागवाड़ा में EVM मशीन 3 बार खराब, एक घंटे तक थमा मतदान, बिना वोट दिए लौटे मतदाता
डूंगरपुर के सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव में वार्ड नंबर 9 के इंदिरा कॉलोनी स्कूल नंबर 1 बूथ पर EVM में बार-बार तकनीकी खराबी से मतदान प्रभावित हुआ। सुबह करीब 8 बजकर 10 मिनट पर 47 वोट पड़ने के बाद मशीन बंद हो गई। चालू करने के बाद 10-15 वोट ही पड़े थे कि मशीन फिर बंद हो गई और कुछ देर बाद तीसरी बार भी खराब हो गई। इससे बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई और परेशान होकर कई मतदाता बिना वोट दिए लौट गए। निर्वाचन विभाग ने EVM बदलवाई, जिसके करीब एक घंटे बाद मतदान दोबारा शुरू हुआ। बार-बार आई खराबी से मतदाताओं में नाराजगी देखने को मिली।
#Sagwara #SagwaraElection #NagarPalikaElection #EVM #EVMMalfunction