डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष 'ऑपरेशन संस्कार' के तहत पुलिस ने मनचलों और संदिग्ध युवकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीवसिंह के मार्गदर्शन में कोतवाली, बिछीवाड़ा और धम्बोला पुलिस ने स्कूल-कॉलेजों व सार्वजनिक स्थानों पर गश्त कर 22 पावर बाइक जब्त कीं। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ और मटरगश्ती करने वाले 6 युवकों को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि संदिग्धों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
#DungarpurPolice #OperationSanskar #DungarpurNews #RajasthanPolice #ActionOnEveTeasers