धार्मिक भक्त मंडल के सानिध्य में चारवाड़ा स्थित श्री महाकाली मंदिर में नंदोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। यह कार्यक्रम लसुड़िया धाम के गादीपति विक्रम जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। समारोह में पूर्व विधायक शंकरलाल अहारी, पूर्व सरपंच रणछोड़लाल अहारी, सरपंच इंदिरा देवी , दशरथ अहारी सहित कई जनप्रतिनिधि और महाकाली मंदिर सेवकगण उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए प्रवक्ताओं ने नई पीढ़ी में भक्ति संस्कारों के साथ शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में युवा मंडल सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।
#CharwadaMahakali #Nandotsav2026 #LasudiyaDham #DungarpurNews #BhaktiAndShiksha