प्रतापगढ़। भादवा बीज के अवसर पर वसीटा धोबी समाज के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का शनिवार को आगाज हुआ। इस आयोजन में राजस्थान सहित तीन राज्यों से करीब 20 हजार समाजजन हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन धोबी चौक स्थित आईजी माता मंदिर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला प्रवक्ता दिलीप मदनलाल टांक और समाज अध्यक्ष मदनलाल बरोलिया ने बताया कि रविवार को सुबह 9 बजे आईजी माता मंदिर से महामाया गादी माता की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद महाआरती व प्रसादी का वितरण होगा। दोपहर 3 बजे भटपुरा रोड स्थित हनुमान मंदिर से 500 से अधिक समाजजनों की विशाल वाहन रैली निकलेगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लखनऊ के ज्वालामाता मंदिर के पीठाधीश्वर अशोक जी महाराज का प्रथम प्रतापगढ़ आगमन रहेगा, जो शोभायात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है।
#PratapgarhNews #VasitaDhobiSamaj #BhadwaBeej #B