सतना: नागोद ज्वेलर्स में चोरी करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुली पोल!
सतना जिले के नागोद में स्थित ज्वेलरी शॉप से सोने के लॉकेट वाला बॉक्स चोरी करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नागोद थाना निरीक्षक मनोज सोनी की टीम ने CCTV फुटेज की जांच के बाद तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपी महिलाएं एक ही परिवार की हैं। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद इन्होंने आपस में सोने के लॉकेट बांट लिए थे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
#SatnaNews #Nagod #SatnaPolice #MPPolice #CrimeNews