
मुरैना: बैरियल चौराहे पर कई दिनों से खड़ी कार बनी परेशानी, आखिर किसकी है यह लावारिस गाड़ी? मुरैना शहर के व्यस्त बैरियल चौराहे के पास मॉल के सामने पेट्रोल पंप के समीप एक कार पिछले कई दिनों से सड़क किनारे खड़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वजह से यहां से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और व्यस्त समय में अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। राहगीरों और वाहन चालकों का सवाल है कि आखिर यह कार किसकी है, इसे इतने दिनों से सड़क किनारे क्यों छोड़ दिया गया है और संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कार्रवाई क्यों नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की है कि मामले की जांच कर वाहन के मालिक का पता लगाया जाए तथा यदि वाहन लावारिस या नियमों के विरुद्ध खड़ा है तो उसे तत्काल हटाया जाए, ताकि यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके। #मुरैना #morena #कार #ट्रैफिक #पुलिस
Morena Nagar, Morena | Jul 17, 2026

#धनबाद : 8 #लेन #सड़क पर #भीषण #टक्कर, #रॉन्ग #साइड से #आई #कार #हाइवा से #भिड़ी
Dhanbad Cum Kenduadih Cum Jagata, Dhanbad | Jul 6, 2026

#लोनी_बंथला #फ्लाईओवर के पास #कार से #बाइक_टच होने पर 17 #वर्षीय #किशोर की #पीट_पीटकर #हत्या
Anupshahr, Bulandshahr | Jun 30, 2026

डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत घरियावर गांव में खड़ी #कार मे भीषण आग की लप्टे उठने लगी, ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू। देर रात की घटना।
Koderma, Kodarma | Jun 29, 2026

दधोल चौक पर वाईक व कार की टक्कर, वाईक पर सवार युवक व युवती घायल #बिलासपुर #घुमारवीं #वाईक #कार
Bilaspur Sadar, Bilaspur | Jun 15, 2026