महूगांव में बंद मकान से 1.17 लाख की अवैध शराब जब्त
इंदौर। आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महूगांव की सुपरसिटी कॉलोनी, शांतिनगर स्थित बंद मकान नंबर 28D से 234 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की। इसमें 11 पेटी मसाला और 15 पेटी प्लेन शराब शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत 1.17 लाख रुपए बताई गई है। शराब मध्यप्रदेश में बिक्री के लिए रखी गई थी। कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश और सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में हुई। टीम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन टीकेकर, निधि शर्मा तथा आबकारी उपनिरीक्षक जयेश वास्केल शामिल रहे।
गौरतलब है कि विभाग ने हाल में लगातार दो बड़ी कार्रवाइयों में कंटेनर से हरियाणा की करीब 50 लाख रुपए कीमत की 500 पेटी और इसके अगले ही दिन फिर 500 पेटी शराब जब्त की थी। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से इंदौर में अंतरराज्यीय अवैध शराब नेटवर्क पर आबकारी विभाग की सख्ती साफ नजर आ रही है।#इंदौर #Indore #आबकारीविभाग #ExciseDepartment #अवै�