ओबरी में गोविंद गुरु की प्रतिमा चोरी, आदिवासी समाज में आक्रोश; कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
डूंगरपुर के ओबरी में फावटा रोड स्थित आदिवासी श्मशान घाट के सामने स्थापित धर्मगुरु गोविंद गुरु महाराज की प्रतिमा चोरी होने से आदिवासी समाज में आक्रोश है। समाजजनों के अनुसार 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर प्रतिमा स्थापित की गई थी। 11 अगस्त की रात अज्ञात लोग प्रतिमा चोरी कर ले गए। चबूतरे को भी क्षतिग्रस्त किया गया और धर्म ध्वजा भी चोरी कर ली गई। घटना के विरोध में आदिवासी भगत और समाजजनों ने तहसीलदार व थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रतिमा बरामद कर दोबारा स्थापित कराने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
#Dungarpur #Obri #GovindGuru #AdivasiSamaj #AdivasiNews RajasthanNews