बांसवाड़ा में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, कलक्टर ने ईवीएम स्टोरेज का किया औचक निरीक्षण
बांसवाड़ा में आगामी निकाय चुनावों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को जिला कलक्टर इंद्रजीत यादव ने जिला सूचना केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बांसवाड़ा नगर परिषद के साथ कुशलगढ़ और गढ़ी नगर पालिकाओं की चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। कलक्टर ने ईवीएम स्टोरेज, सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना कक्षों का निरीक्षण कर अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से कराने की हिदायत दी।
#Banswara #BanswaraNews #LocalBodyElection #MunicipalElection #RajasthanNews