डेडली स्कूल में बदहाली के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, भवन और शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
डूंगरपुर के बिछीवाड़ा ब्लॉक स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल डेडली में भवन और शिक्षकों की कमी को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। स्कूल में कक्षा 1 से 12 तक 230 विद्यार्थी हैं, लेकिन सिर्फ तीन कमरे उपलब्ध हैं। वहीं 13 स्वीकृत शिक्षक पदों में से केवल 5 शिक्षक कार्यरत हैं और 8 पद रिक्त हैं। बारिश में बरामदे से पानी टपकने और चारदीवारी व खेल मैदान नहीं होने से भी विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग की।
#Dungarpur #DungarpurNews #RajasthanNews #DeadliSchool #Bichhiwada