वॉशिंग मशीन के कार्टन में छिपी थी 50 लाख की शराब, रतनपुर बॉर्डर पर 395 कार्टन जब्त; ड्राइवर गिरफ्तार
डूंगरपुर में निकाय चुनाव के बीच अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने रतनपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर ट्रक से चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब के 395 कार्टन बरामद किए हैं। शराब की बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। तस्करों ने शराब को वॉशिंग मशीन के कार्टन की आड़ में छिपा रखा था। पुलिस ने गुजरात नंबर के कंटेनर को जब्त कर ड्राइवर त्रिलोक सिंह रावत, निवासी भीलवाड़ा, को गिरफ्तार किया है। शराब के कार्टन पर ‘फोर सेल ओनली इन चंडीगढ़’ लिखा मिला। पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क और शराब की डिलीवरी से जुड़े लोगों की जांच कर रही है।
#Dungarpur #RatanpurBorder #IllegalLiquor #LiquorSmuggling #RajasthanPolice Bichhiwada