ऑपरेशन त्रिनेत्र: नशे की कमाई से बनाई 3.92 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, आलीशान मकान और 2 बाइक जब्त
प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी रसीद खान निवासी देवल्दी की 3.92 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज की है। कार्रवाई में दो मंजिला आलीशान मकान और दो बाइक शामिल हैं। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ(1) के तहत सक्षम प्राधिकारी ने 9 नवंबर को आदेश की पुष्टि की। पुलिस ने 11 नवंबर को संपत्तियों पर फ्रीजिंग बोर्ड लगाए। आरोपी को गुजरात में एमडी और गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह साबरमती जेल में बंद है। उसके खिलाफ राजस्थान और गुजरात में एनडीपीएस के दो मामले दर्ज हैं।
#PratapgarhPolice #OperationTrinetra #DrugSmuggling #RajasthanPolice #NDPSAct