17,250 KM की साइकिल यात्रा पूरी कर लौटा सचिन, 2 JCB से हुई फूलों की बारिश, गांव में भव्य स्वागत
बांसवाड़ा। चिड़ियावासा गांव के युवा सचिन कलाल पुत्र कांतिलाल ने 17,250 किलोमीटर की अखंड भारत साइकिल यात्रा पूरी कर इतिहास रच दिया। 16 मार्च को शुरू हुई यात्रा 232 साइकिलिंग दिनों में पूरी हुई। इस दौरान उन्होंने 17 राज्यों का भ्रमण कर 4 धाम, 12 ज्योतिर्लिंग और नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। 11 नवंबर को घर लौटने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और दो जेसीबी मशीनों से फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया। सचिन की उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
#SachinKalal #CyclingJourney #AkhandBharat #Banswara #RajasthanNews IndiaTour ProudMoment Cut2CutLive