उदयपुर में आधी रात खूनी लूट: बुजुर्ग की हत्या, जेवर लूटकर भागी गैंग; 21 दिन बाद 2 गिरफ्तार
उदयपुर के फतहनगर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाने, मारपीट और जेवरात लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात 3 अगस्त की रात खोड़िया जी बावजी भील बस्ती में हुई थी। बदमाशों ने परिवार के सदस्यों से मारपीट की और महिलाओं के कड़े, नाक की लौंग और मंगलसूत्र लूट लिया। हमले में घायल 65 वर्षीय देवीलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने करीब 600 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और 4000 किलोमीटर तक तलाश की। 21 दिन बाद मदन नाथ कालबेलिया और सुरेश चंद मोगिया को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब इनके अन्य साथियों से पूछताछ कर रही है।
#Udaipur #UdaipurNews #CrimeNews #RajasthanNews #BreakingNews CrimeInRajasthan