प्रतापगढ़ सभापति की कुर्सी पर घमासान, ज्योति सोनी-मनीषा जैन आमने-सामने; 3 निर्दलीय तय करेंगे सियासी गणित
प्रतापगढ़ नगर परिषद सभापति पद के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन रहा। कांग्रेस ने वार्ड 13 की पार्षद ज्योति सोनी और भाजपा ने वार्ड 35 की पार्षद मनीषा जैन को प्रत्याशी बनाया है। नगर परिषद के 40 वार्डों में कांग्रेस के 20, भाजपा के 17 और तीन निर्दलीय पार्षद हैं। बहुमत के लिए 21 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। ऐसे में कांग्रेस को बहुमत के लिए एक और समर्थन चाहिए, जबकि भाजपा को चार अतिरिक्त पार्षदों की जरूरत होगी। तीन निर्दलीयों में दो भाजपा और एक कांग्रेस के बागी बताए जा रहे हैं। अब दोनों दलों की नजर निर्दलीयों के रुख पर है।
#Pratapgarh #PratapgarhNews #ChairmanElection #MunicipalElection #JyotiSoni