उदयपुर में हिस्ट्रीशीटर दिलीप नाथ पर बड़ी कार्रवाई, सरकारी जमीन से करोड़ों का अवैध अतिक्रमण ध्वस्त
उदयपुर में पुलिस और प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर दिलीप नाथ और उसके साथियों के अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में सीसारमा निवासी 38 वर्षीय दिलीप नाथ द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। पुलिस के अनुसार दिलीप नाथ हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। पुलिस ने बताया कि ध्वस्त किए गए अतिक्रमण वाली जमीन की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए है। कार्रवाई के बाद इलाके में प्रशासन की सख्ती का संदेश गया।
#Udaipur #UdaipurPolice #AmritaDuhan #PoliceAction #HistorySheeter IllegalEncroachment