उदयपुर में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 572 ठिकानों पर दबिश; 156 आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में 108 पुलिस टीमों के करीब 610 जवानों ने जिलेभर में 572 ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई में 156 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 180 पावर बाइक जब्त की गईं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 किलो 840 ग्राम गांजा, 102.10 ग्राम अफीम और 1.75 ग्राम एमडीएमए बरामद किया। इसके अलावा 40 स्थाई और 15 गिरफ्तारी वारंट का निस्तारण किया गया। पुलिस ने 82 हिस्ट्रीशीटर और 2 हार्डकोर अपराधियों के ठिकानों पर भी दबिश दी।
#Udaipur #UdaipurPolice #RajasthanPolice #PoliceAction #CrimeNews CrimeControl PoliceRaid