भंडारिया घाटा में बस खाई में गिरने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे कलेक्टर-एसपी… फिर खुला मॉक ड्रिल का राज
डूंगरपुर के भंडारिया घाटा में बुधवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बस के बिजली के पोल से टकराकर खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे। कलेक्टर देशलदान और एसपी मनीष कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। बाद में सामने आया कि यह पूरी घटना प्रशासन की ओर से आयोजित मॉक ड्रिल थी। शाम 5 बजे सूचना देकर अलग-अलग विभागों का रिस्पॉन्स टाइम परखा गया। सबसे आखिरी एम्बुलेंस 5 बजकर 42 मिनट पर पहुंची, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। अधिकारियों ने राहत-बचाव की तैयारियों और विभागों की तत्परता का जायजा लिया।
#Dungarpur #BhandariyaGhata #MockDrill #DisasterManagement #Collector SP